छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया व्रती महिलाओं का अभिनंदन, पुष्पवर्षा कर दी शुभकामनाएं

Nov 15, 2026 - 21:01
Nov 15, 2026 - 21:02
 0
छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया व्रती महिलाओं का अभिनंदन, पुष्पवर्षा कर दी शुभकामनाएं

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : लखनऊ। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती तट पर भव्य संध्या अर्घ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने छठ व्रत रखने वाली माताओं और बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की स्मारिका 'सनेश' का विमोचन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य के प्रति आभार प्रकट करने का अनुपम पर्व है। यह हमारी सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व श्रद्धा, पवित्रता, आत्मसंयम और अनुशासन का संदेश देता है। यह महापर्व भारतीय संस्कृति की उस दिव्य परंपरा को दर्शाता है, जिसमें प्रकृति के प्रति सम्मान और लोककल्याण की भावना सर्वोपरि है।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र