जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए न्याय दिलाने के निर्देश
अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता न करें, सरकार हर व्यक्ति की समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करेगी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का निस्तारण पूरी तत्परता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के न्याय मिलना सुनिश्चित किया जाए।