ग्रामीण पत्रकार संगठन तहसील तमकुही राज का परिचय पत्र वितरण समारोह संपन्न
अमिटरेखा/कृष्णा यादव /तमकुहीराज/ कुशीनगर
स्थानीय शगुन मैरिज हॉल मैं रविवार के दिन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तहसील इकाई तमकुही राज का परिचयपत्र वितरण कार्यक्रम रविवार के दिन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं यूपी एग्रो इंडस्ट्रीज अध्यक्ष जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा एवं विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी तमकुही राज आकांक्षा मिश्रा संरक्षक राजा महेश्वर प्रताप शाही द्वारा पत्रकारों को परिचय पत्र एवं अंग वस्त्र लेकर सम्मानित किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्री मिश्रा ने कहां कि तमकुही राज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों की एक जुटता एवं निर्भिक पत्रकारिता का झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पत्रकार समाज का दर्पण है समाज के हित के लिए तथ्यों को उजागर करके सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता चला आ रहा है। पत्रकारों की एक जुटता ही संगठन की शक्ति है। पत्रकार को रचनात्मक एवं ग्रामीण समस्याओं को उजागर करने का अवसर मिलता है जिससे समाज को नई दिशा मिलती है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार संगठन के उपाध्यक्ष एवं बिहार झारखंड के प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि संगठन उत्तर प्रदेश दिल्ली बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों में बड़ी तेजी से फैला है ग्रामीण क्षेत्र की पत्रकारिता करना एक कठिन कार्य है पत्रकार घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों से पहले मौके पर पहुंचकर समाचार को अपने विवेक से संकलन करता है तथा प्रकाशित करता है जिससे घटना की सच्चाई उजागर होती है इसके लिए पत्रकारों का जान जोखिम में भी कही-कही पड़ जाता है परंतु साहसिक पत्रकार अपने कलम से डगमगाता नहीं है अडिग होकर घटना की सच्चाई से जनमानष को अवगत कराता है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक राजा महेश्वर प्रताप शाही ने सभी पत्रकारों को परिचय पत्र कार्यक्रम में कार्यक्रम की सफलता पर साधुवाद दिया। केशवपुर जिला महामंत्री महेंद्र पांडे सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी ग्रापए के तहसील अध्यक्ष राजकुमार चौबे सहित पदाधिकारी एवं सदस्य पत्रकार गण उपस्थित रहे।