पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

Nov 15, 2026 - 15:38
 0
पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

छेदीलाल गुप्ता, ठूठीबारी /महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित 19 वर्षीय युवक काल्पनिक नाम,, अब्दुल ,,को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरजी बेरिया निवासी अब्दुल की पुलिस को तलाश थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ठूठीबारी थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ रविवार की रात करीब 10:45 बजे बस स्टैंड पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ धारा 87 एवं 132(2) के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र