राम कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य रूप से निकला कलश यात्रा

Jan 24, 2026 - 18:04
 0
राम कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य रूप से निकला कलश यात्रा

राम कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य रूप से निकला कलश यात्रा

अमिट रेखा/ रजनीश पटेल/भाटपार रानी/ देवरिया 

स्थानीय नगर के राम जानकी मंदिर के समीप रानी पोखर पर 22 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक लगातार चलने वाला राम कथा ज्ञान यज्ञ का बहुत ही भव्य रूप से कलश यात्रा निकाला जो रानी पोखर से कलश भरकर पूरे नगर में एक विशाल जुलूस निकाला जिसमें लगभग हजारों की संख्या में महिलाएं बहने युवक आदि ने भाग लिया जो बहुत ही मनमोहक कलश यात्रा का दृश्य था । इस राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनकर्ता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता तथा नगर के संभ्रांत लोग तथा साधु संतों की टोली के साथ कलश यात्रा का नगर भ्रमण हुआ । तथा सायंकाल परम पूज्य आचार्य धीरज कृष्णा तथा विष्णु दास महाराज जी के द्वारा भगवान श्री राम  शुभारंभ होगा , जो कार्यक्रम में आए हुए सभी भक्तजनों को तथा श्रोताओं को भगवान श्री राम जी के कथा का रसपान कराएंगे । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से केदार दुबे जो छठ घाट मंदिर के पुजारी हैं तथा जिला संगठन मंत्री देवेश कुमार गुप्ता युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के जिला महासचिव चंदन वर्मा नगर अध्यक्ष प्रत्याशी जीतू गुप्ता एस बी मेमोरियल एकेडमी के प्रबंधक संतोष पांडे स्वास्तिक दंत चिकित्सा केंद्र के डॉक्टर दीपक कुमार गुप्ता देवरानी वस्त्रालय के प्रोपराइटर विजय साहब गुप्ता गोलू हर्ष अनूप अशोक यादव इत्यादि लोग सम्मिलित रहे । नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता और आईसीसी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के प्रोपराइटर पीके गुप्ता ने सभी लोगों से निवेदन किया कि विधानसभा भाटपार रानी के रानी पोखरा पर हो रहे राम कथा ज्ञान यज्ञ मे आप सभी क्षेत्रवासियों से एवं श्रद्धालुओं से करबद्ध निवेदन है कि भारी से भारी संख्या में पहुंचकर कथा में सम्मिलित होकर के प्रभु श्री राम की कथा को सुनकर पुण्य के भागी बने |