खजनी थाना क्षेत्र में होली की खुशियों पर मातम, त्योहार के दिन उजड़ा परिवार
खजनी थाना क्षेत्र में होली की खुशियों पर मातम, त्योहार के दिन उजड़ा परिवार
रंगों का पर्व बना खून से लाल—पति ने की पत्नी की हत्या
अमिट रेखा/हिंदी दैनिक/संतराज यादव/सहजनवां गोरखपुर
होली के उल्लास के बीच एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम धाधुपार टोला डड़वा में एक हृदय विद्यारक एवं दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कलयुगी पति अशोक निषाद ने अपनी पत्नी नीलम पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक अशोक निषाद के पिता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके नाती ने उन्हें फोन कर सूचना दी मां नीलम की हत्या पिता अशोक ने कर दी है। नीलम की शादी अशोक निषाद से कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन गृह कलह इस घटना का कारण बना।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति पकड़ से बाहर है । पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की बेटी सृष्टि निषाद (14 वर्ष) और बेटा सूरज निषाद (16 वर्ष) इस घटना के बाद से सदमें में है पूरा परिवार।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। होली मातम में बदल गई
स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के दौरान शराब और आपसी तनाव अक्सर ऐसी घटनाओं को जन्म देते हैं। वहीं समाजसेवियों ने इसे पारिवारिक संवाद की कमी और बढ़ते आक्रोश का परिणाम बताया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
➤ त्योहारों पर क्यों बढ़ती हैं घरेलू हिंसा की घटनाएं?
शराब का अत्यधिक सेवन,आर्थिक तनाव,पारिवारिक विवाद,संवादहीनता