समतावाद की स्थापना के लिए समर्पित हैं भंते महेंद्र -चंद्रभूषण सिंह यादव
अमिट रेखा/जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव/ नागेन्द्र गोविन्द राव/ राम पुर कारखाना कुशीनगर
महामना बुद्ध की महा परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में स्थित भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार के विहाराधिपति एवं पूर्व राज्य मंत्री भंते महेंद्र समता वाद की बौद्ध वैचारिकी की स्थापना हेतु सतत् प्रयत्नशील रहने वाले एक बौद्ध भिक्षु हैं जिनका जीवन समता वाद एवं बुद्धिज़्म के प्रचारार्थ पूर्णरूपेण समर्पित हैं,जिनके दीर्घायु की कामना है, उक्त बातें रामपुर कारखाना क्षेत्र स्थित डुमरी कार्यालय में बौद्ध भिक्षु भंते महेंद्र के जन्मदिवस पर उनके अनुयायियों द्वारा केक काटने के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए भंते महेंद्र द्वारा दीक्षा प्राप्त सामाजिक न्याय मंच के जिला संयोजक चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि भंते महेंद्र सामाजिक समता के मजबूत अलम्बरदार हैं।
सामाजिक न्याय मंच के संयोजक चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि भंते महेंद्र कुशीनगर में बुद्ध विहार बनवाने से लेकर बौद्ध मत के प्रचार में अहर्निश लगे रहते हैं।समाज को पाखंडवाद से विरत कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने हेतु सामाजिक सम्मेलनों और गोष्ठियों के आयोजन के साथ उनमें शिरकत करते हुए भंते महेंद्र महामना बुद्ध के धम्म प्रचार में जो योगदान दे रहे हैं वह अभिनंदनीय है।भंते महेंद्र को जन्मदिन की अशेष मंगलकामनाएं हैं।
डुमरी स्थित सामाजिक न्याय मंच के कार्यालय पर केक काटकर भंते महेंद्र को जन्मदिन की बधाई देने वालों में रामप्यारे यादव,दयानंद यादव सुरेश नारायण सिंह, व्यास यादव,संतोष मद्धेशिया, सोनू यादव, संदीप यादव, नारायण प्रसाद, कांता प्रसाद, पारस प्रसाद,नगीना यादव, लक्ष्मण यादव,अयोध्या वर्मा, रामू गुप्ता,लोरिक यादव, संजय यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड, राजकुमार मद्धेशिया, सुभाष यादव, कोकिल यादव, बिजई यादव, लालसा यादव, पप्पू यादव आदि के नाम प्रमुख हैं।