गणतंत्र दिवस पर योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
गणतंत्र दिवस पर योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
योग से आरोग्य जीवन प्राप्त कर धर्म और राष्ट्र की उन्मुख - योगी धर्मेश्वर
अमिट रेखा /संत राज यादव
सहजनवा/गोरखपुर ।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ओम फिटनेस योग संस्थान एवं सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित योग, जागरूकता रैली एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रातः नौका विहार, नगर निगम, घोष कंपनी, विंध्यवासिनी पार्क मोहद्दीपुर नौकायन स्थलों पर योग संग तिरंगा यात्रा निकाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक, मातृशक्ति, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।