मुजफ्फरनगर में मौत का तांडव! डिवाइडर से टकराकर पलटी कार बनी आग का गोला, महिला समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर में मौत का तांडव! डिवाइडर से टकराकर पलटी कार बनी आग का गोला, महिला समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत
अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने छह लोगों की जिंदगी छीन ली। शामली हाईवे पर तेज रफ्तार ओरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में देखते ही देखते आग लग गई। आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हृदयविदारक हादसे में कार सवार महिला समेत छह लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार हरियाणा से मुजफ्फरनगर की ओर आ रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।