धूम मचा रहा सेवरही निवासी अनुभवी निर्देशक धनंजय तिवारी व    अभिनेत्री अंजना सिंह कीभोजपुरी फ़िल्म 'शुभ आरती' का ट्रेलर

Jul 14, 2026 - 22:49
 0
धूम मचा रहा सेवरही निवासी अनुभवी निर्देशक धनंजय तिवारी व    अभिनेत्री अंजना सिंह कीभोजपुरी फ़िल्म 'शुभ आरती' का ट्रेलर

धूम मचा रहा सेवरही निवासी अनुभवी निर्देशक धनंजय तिवारी व   

अभिनेत्री अंजना सिंह कीभोजपुरी फ़िल्म 'शुभ आरती' का ट्रेलर

'होडा भोजपुरी' पर ट्रेलर को मिला बेस्ट रिस्पांस

अमिटरेखा-कृष्णा यादव तमकुही राज /कुशीनगर 

 इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हर किसी के जुबान पर सिर्फ भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने,अनुभवी निर्देशक व नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नम्बर ग्यारह निवासी धनंजय तिवारी और सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह के शानदार अभिनय से सजी बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फ़िल्म 'शुभ आरती' की ही चर्चा हो रही है। बता दें कि जाने माने फिल्म निर्देशक धनंजय तिवारी के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म 'शुभ आरती' का ट्रेलर फेमस म्यूजिक कंपनी 'होडा भोजपुरी' के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जोकि रिलीज होते ही सुर्खियों में छा गया है। व्यूज बढ़ने का क्रम निरंतर जारी है, जिससे लगता है कि जल्द ही इस फिल्म के ट्रेलर का व्यूज मिलियन क्लब में शामिल हो जाएगा। यह फ़िल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि इस फिल्म के जरिये समाज को एक बेहद मजबूत और सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है, जो दर्शकों के दिलों को छू लेगा। सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म 'लड़ाई' के बाद इस फिल्म के ट्रेलर से एक बार फिर विशाल तिवारी ने अंजना सिंह के फुल धमाल मचा रहे हैं। किन्नरी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म के निर्माता मनोज के गुप्ता हैं। मुख्य कलाकार विशाल तिवारी, अंजना सिंह, मनोज गुप्ता, अंशु तिवारी, मिंटू शाह, ज्ञान आर्या, अमित पाठक, विनीता लंभते, देवेंद्र पाठक, डॉली सिंह आदि हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार दुर्गेश भट्ट, धरम हिंदुस्तानी, डीओपी नीरज त्रिपाठी, लाइन प्रोड्यूसर व ईपी अंकित तिवारी एवं विकास, एडिटर धरम सोनी, नृत्य निर्देशक विवेक थापा, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, पब्लिसिटी डिज़ाइनर प्रशांत हैं। पोस्ट प्रोडक्शन बॉलीवुड उमंग ने किया है। म्यूजिक पार्टनर होडा भोजपुरी हैं। फिल्म के पीआरओ मनीष तिवारी हैं।