आरोग्य मेले में पहुंचे 28 मरीजों का हुआ उपचार ,दी गयी दवा

Feb 2, 2026 - 22:23
 0
आरोग्य मेले में पहुंचे 28 मरीजों का हुआ उपचार ,दी गयी दवा

आरोग्य मेले में पहुंचे 28 मरीजों का हुआ उपचार ,दी गयी दवा

अमिट रेखा/ नितांत सिंह/ पटहेरवा/कुशीनगर

क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ संजय कुमार ने कमर दर्द घुटने का दर्द,चर्म रोग,खासी,बुखार व पेटदर्द सहित विभिन्न रोगों का इलाज व परीक्षण किया।तीन बजे तक कुल 28 मरीजो का स्वस्थ परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवा दी गयी।
डा.संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में त्वचा,सर्दी व वायरल बुखार सहित घुटने से ही पीड़ित मरीजों की सख्या बढ़ रही है।क्योंकि मौसम में हो रहे परिवर्तन से यह दिक्कते देखने को मिल रही है।उन्होंने ने मरीजो को सलाह देते हुये बताया कि बदलते मौसम में खास कर श्वास,हृदय  के रोगियों के अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूर है।उन्होंने बताया कि कमर दर्द,घुटने के दर्द से परेशान मरीजो को व्यायाम करने की सलाह दी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के आयोजन से मरीजों की सख्या मै वृद्धि हो रही है और गांव के लोग भी स्वास्थ के प्रति सतर्कता बरतना शुरू कर दिए है।
इस दौरान सलोनी श्रीवास्तव,जमील अहमद वारसी,रामजी कुशवाहा,अशोक कुशवाहा,आदि मौजूद रहे।