वार्ड नंबर 8 में सड़क निर्माण शुरू, दशकों पुरानी समस्या से मिली निजात

Feb 12, 2026 - 21:05
 0
वार्ड नंबर 8 में सड़क निर्माण शुरू, दशकों पुरानी समस्या से मिली निजात

वार्ड नंबर 8 में सड़क निर्माण शुरू, दशकों पुरानी समस्या से मिली निजात

अमिट रेखा/बघौचघाट/ देवरिया

नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर 8 में सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही वार्डवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आज़ादी के बाद से अब तक इस टोले के मार्ग पर किसी भी जनप्रतिनिधि की नजर नहीं पड़ी थी, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में घुटनों तक पानी भरे रास्ते से होकर बाजार जाना मजबूरी बन चुका था। पक्के मार्ग के अभाव में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम भी खेत खाली होने पर ही आयोजित किए जाते थे, क्योंकि वाहन टोले तक पहुंच ही नहीं पाते थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पीड़ा को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति ने अपने काश्त की जमीन से होकर 400 मीटर सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया। साथ ही उन्होंने इस समस्या से प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को अवगत कराया। मंत्री के प्रयासों से बुधवार से सड़क निर्माण कार्य विधिवत शुरू हो गया।

पथरदेवा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु शाही ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है। वहीं राणाप्रताप सिंह ने इसे जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और जनसेवा भाव का उदाहरण बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।इस सड़क के बनने से वार्ड की जनता मे खुशी का माहौल व्याप्त है।