शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव को पूर्व प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने दी बधाई
शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव को पूर्व प्रधानाचार्य रामचंद्र
यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने दी बधाई
अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवां, गोरखपुर
गोरखपुर-वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शानदार जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित एमएलसी लाल बिहारी यादव को बधाई देने के लिए गोरखपुर के शिक्षक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आजमगढ़ पहुंचा।
पूर्व प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव (वोकटा) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12 बजे आजमगढ़ जनपद के ग्राम बिशनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में प्रधानाचार्य रामउग्रह यादव, शिक्षक नेता राकेश शर्मा, प्रबंधक ओमप्रकाश यादव नौसढ़ सहित कई वरिष्ठ शिक्षक शामिल रहे।सभी ने नवनिर्वाचित एमएलसी को फूल-माला पहनाकर जीत की हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।इस दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज की जीत है। हमें विश्वास है कि आप शिक्षकों के हितों और मान-सम्मान की आवाज विधान परिषद में मजबूती से उठाएंगे।
इस पर एमएलसी लाल बिहारी यादव ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे जीवन भर शिक्षक समाज के मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए संघर्षरत रहेंगे।