सीतापुर में 72 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला हत्याकांड का आरोपी रंगीलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार

Nov 9, 2026 - 09:52
 0
सीतापुर में 72 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला हत्याकांड का आरोपी रंगीलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : सीतापुर। महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर रंगीलाल को पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रामपुर कलां थाना क्षेत्र के बगराभारी गांव में अनीता की हत्या की थी। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, जामनगर बेधौरा रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार रंगीलाल हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र