दिवाली पर बंदूक से हवाई फायरिंग करना पड़ा भारी! फेसबुक पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, आरोपी हिरासत में
अमिट रेखा /घनश्याम मणि त्रिपाठी /देवरिया।
दीपावली की शाम बंदूक से हवाई फायरिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। फेसबुक पर अभिषेक सिंह सेंगर नाम की आईडी से बंदूक से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद देवरिया पुलिस हरकत में आ गई।
पुलिस ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह, निवासी आनंद नगर, थाना बघौचघाट, जनपद देवरिया के रूप में हुई।
पूछताछ में युवक ने बताया कि 8 नवंबर 2026 को दीपावली की शाम उसने अपने पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक में कारतूस डालकर हवाई फायरिंग की थी।
मामले में थाना बघौचघाट पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह को हिरासत में लेते हुए बंदूक और कारतूस का खोखा कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।