भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से देसी कट्टा, 10 कारतूस और ब्राउन शुगर बरामद

Nov 11, 2026 - 20:31
Nov 11, 2026 - 20:33
 0
भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से देसी कट्टा, 10 कारतूस और ब्राउन शुगर बरामद

सुनील यादव गिरफ्तार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैनो गांव में हुई छापेमारी 

अमिट रेखा/अमित कुमार 

भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनो गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार और मादक पदार्थ बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक घर से देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 25 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुनील यादव को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैनो गांव निवासी सुनील यादव अपने घर से कथित तौर पर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 25 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन मिले।

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। मामले में विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने कार्रवाई की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र