अनुशासन और परिश्रम से लक्ष्य हासिल करें विद्यार्थी - अजय यादव

Nov 14, 2026 - 08:50
 0
अनुशासन और परिश्रम से लक्ष्य हासिल करें विद्यार्थी - अजय यादव
बहादुर यादव महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
अनुशासन और परिश्रम से लक्ष्य हासिल करें विद्यार्थी-अजय यादव
अमिट रेखा /शेषनाथ यादव/भटनी /देवरिया
स्थानीय नगर के बहादुर यादव महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए एवं डी.फार्मा के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक ममता यादव ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उप प्राचार्य डॉ. आरएम यादव ने शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास को भी महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान खैराट राजकुमार यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर सभासद विनय सिंह, कुन्दन सिंह, सलीम अली, लालबिहारी प्रजापति, मिथलेश यादव, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. तारा ठाकुर, अली सरवर, वीरेंद्र प्रताप विश्वकर्मा, शिवशंकर मौर्य, प्रतिभा पटेल, सीमा यादव, राजीव कुमार शर्मा, दिवाकर यादव, मनोज शर्मा, दुर्गेश यादव, राजेश यादव, राहुल यादव, इंद्रजीत, संदीप सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।