गोरखपुर पुलिस ने मां की ममता की सुनी पुकार
पुलिस ने मां की ममता की सुनी पुकार*
तीन घंटे में लौटाई मां की मुस्कान
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा
गोरखपुर थाना गोरखनाथ के जटेपुर उत्तरी चौकी क्षेत्र में 13 वर्षीय बालक के नाराज होकर घर से निकल जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने इसे सिर्फ गुमशुदगी नहीं, बल्कि एक मां की पीड़ा समझा।
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हैदर अली खान ने तत्काल टीम के साथ तलाश शुरू की। आधुनिक तकनीक के 'तीसरे नेत्र' यानी सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे के रूट को ट्रेस किया गया। लगातार फुटेज खंगालने के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत में बच्चे को रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।
बेटे को सामने देख मां की आंखों में चिंता के आंसू खुशी में बदल गए। पुलिस ने बालक को सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन, सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई। टीम में चौकी प्रभारी हैदर अली खान के साथ कांस्टेबल रामहरख चौहान, रिजर्व कांस्टेबल उत्कर्ष सिंह और आकाश पाण्डेय शामिल रहे।