महराजगंज: आबादी के करीब पहुंचे दो विशालकाय चितंग सांप, ग्रामीणों में दहशत
महराजगंज: आबादी के करीब पहुंचे दो विशालकाय चितंग सांप, ग्रामीणों में दहशत कटान रोधी पत्थरों के बीच दिखाई दिए दोनों सांप, वन विभाग को दी गई सूचना; सुरक्षित रेस्क्यू की उठी मांग नौतनवां, महराजगंज। नौतनवां विकास खंड क्षेत्र के परसासुमाली गांव के पास दो विशालकाय चितंग सांप दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दोनों सांप गांव के रिहायशी इलाके के बेहद करीब कटान रोधी पत्थरों के बीच देखे गए हैं। जंगल से आबादी की ओर सांपों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों विशालकाय सांप कटान रोधी पत्थरों के बीच अपना डेरा जमाए हुए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका सता रही है। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि दोनों सांपों को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर आबादी से दूर उनके प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल ग्रामीण वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।