खेल प्रतियोगिता का आयोजन
अमिट रेखा/ संत राज यादव
गोरखपुर/सहजनवा।विकासखंड पाली क्षेत्र के ग्राम कररिया स्थित एन.जी पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। लंबी कूद, ऊंची कूद,सौ मीटर की दौड़, कबड्डी,खो- खो आदि खेल कराए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाली के प्रमुख शशि कुमार सिंह ने की।
सभा को संबोधित करते हुए- पाली प्रमुख शशि प्रताप सिंह व डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि- खेल शारीरिक विकास के साथ- साथ आपसी भाईचारे व प्रेम को बढ़ाता देता है। नियमित खेल से विद्यार्थियों की दिनचर्या में बदलाव आते हैं, जो उसकी बौद्धिक और मानसिक शक्ति को मजबूत बनाने का कार्य करती है। होनहार बच्चे आगे चलकर देश का नाम रोशन करते हैं। इसलिए हम सभी को खेल के प्रति बच्चों को जागरूक करना चाहिए।
प्रमुख द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
उक्त-अवसर पर प्रधानाध्यापिका- अल्पना पाण्डेय,सुशील कुमार शुक्ला, सचिन श्रीवास्तव,तनु श्रीवास्तव आदित्य राज, अंशिका शुक्ला, प्रिया शुक्ला, वर्षा सिंह, इंदू सिंह नीलम यादव,पूजा पाण्डेय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।