बच्चों के रचनात्मक वैज्ञानिक सोच उज्जवल भविष्य के संकेत : सुनील यादव मम्मन 

Nov 19, 2026 - 08:24
 0
बच्चों के रचनात्मक वैज्ञानिक सोच उज्जवल भविष्य के संकेत : सुनील यादव मम्मन 

बच्चों के रचनात्मक वैज्ञानिक सोच उज्जवल भविष्य के संकेत : सुनील यादव मम्मन 

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा


रघुवर गंगा स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में 21वां वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

 अतिथियों ने सराहा विद्यार्थियों का नवाचार 

अमिट रेखा/जौनपुर

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर स्थित रघुवर गंगा स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को 21वें वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रतिभा कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विज्ञान से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियों, पोस्टर और मॉडल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, मौसम परिवर्तन, विभिन्न बीमारियों, प्रदूषण, तकनीकी विकास तथा उद्योग-कारखानों से संबंधित विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से देश के विकास और वैज्ञानिक प्रगति में योगदान देने का संदेश भी दिया।प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं मूल्यांकन भाजपा नेता तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। निश्चित रूप से ये विद्यार्थी आगे चलकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री रमेश चंद्र यादव सहित अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की कलाकृतियों और वैज्ञानिक मॉडलों में उनकी प्रतिभा, संस्कार और सृजनात्मक सोच स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।विद्यालय के व्यवस्थापक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि 18 नवंबर 2005 को विद्यालय की स्थापना महज 20 विद्यार्थियों के साथ हुई थी। आज विद्यालय में लगभग 992 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने शिक्षकों की भूमिका का सराहना करते हुए बताया कि उनके मेहनत का परिणाम है, प्रधानाचार्य, अभिभावकों और विद्यार्थियों के सहयोग को दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य जोगेंद्र प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर जयहिंद प्रधान, सुभाष यादव, रामअचल,  सुजीत सिंह, प्रवीर यादव, विनोद यादव, प्रदीप, सुर्यप्रकाश, कृष्ण कुमार, मानशा, सुप्रिया, नगमा, प्रियंका, इंदू, ममता, ज्योति, मीरा, अन्नपूर्णा, अंशिका गुप्ता और सोनी गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।