हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर हंगामा

Aug 26, 2026 - 18:49
 0
हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर हंगामा

हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर हंगामा

पुलिस बल से छावनी बना स्टेशन

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा 

गोरखपुर हैदरगढ़, बाराबंकी ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम का प्रयास किया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिससे पूरा स्टेशन परिसर छावनी में तब्दील हो गया।
संगठन द्वारा 24 अगस्त से तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा था। संगठन का आरोप है कि पहले दिन कोई रेलवे अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया। इसी से नाराज होकर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।
मौके पर नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी, सीओ समीर कुमार और कोतवाल अनिल पांडे ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे बाद रेलवे के एजीएम सिद्धार्थ शंकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने 4 दिन के भीतर DRM से वार्ता कराने और एक महीने में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।जिला अध्यक्ष विधि चंद यादव ने कहा कि हैदरगढ़ में तहसील, ब्लॉक, डिग्री कॉलेज और अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं हैं, लेकिन ट्रेनों का ठहराव न होने से लोगों को लखनऊ और निहालगढ़ जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, पर सिर्फ आश्वासन मिला।
उन्होंने स्पष्ट किया कि धरना समाप्त नहीं, बल्कि स्थगित किया गया है। यदि 4 दिन में DRM से मुलाकात में ठहराव का प्रस्ताव नहीं रखा गया और एक महीने में समाधान नहीं हुआ तो 25 सितंबर को दोबारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन गुप्ता, प्रदेश महासचिव संतराज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया सहित अशोक यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, राजू यादव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।