जन चौपाल में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,

Aug 22, 2026 - 23:03
Aug 22, 2026 - 23:04
 0
जन चौपाल में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,

जन चौपाल में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,

 अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

अमिट रेखा/ओमप्रकाश यादव/चौरीचौरा

 विधानसभा 326 चौरीचौरा के विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने शनिवार को ग्राम गौनर के मौनहा, तिवारी टोला ,हरिजन बस्ती में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा समाधान का भरोसा दिलाया
जन चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं को विधायक के सामने रखा। विधायक ने कई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा
इस दौरान बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं परिसर की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई विधायक ने तत्काल प्रभाव से प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा स्थल को सम्मानजनक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा उन्होने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल ह।जन चौपाल में मंडल अध्यक्ष राजदेव पासवान, रामेश्वर कश्यप, संतोष, उपेंद्र सिंह, नेमधारी पासवान, राहुल जायसवाल, शिवम शुक्ला, दीपेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं समर्थक मौजूद रहें