भालोटिया मार्केट में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हुआ भव्य स्वागत
भालोटिया मार्केट में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हुआ भव्य स्वागत
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा
आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर भालोटिया मार्केट, गोरखपुर में रविवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।माहौर पुष्पवर्षा, गगनभेदी जयघोष और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्केट गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। माहौल पूरी तरह देशभक्ति और एकता के रंग में रंगा नजर आया।
इस गरिमामयी आयोजन में मंच के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शाखा अध्यक्ष दुर्गेश बजाज,शाखा सचिव संचित भालोटिया और कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल के साथ नवीन पलरीवाल,
मयंक अग्रवाल, अभिषेक पोद्दार, अनुराग चांदवासिया सहित कार्यकारिणी सदस्य पीयूष जैन, अंकित पोद्दार, रजत लाठ, मनीष केडिया, मानस खेतान आदि ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने कहा कि तिरंगा एकता और राष्ट्रगौरव का प्रतीक है, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर है।
वहीं शाखा सचिव संचित भालोटिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम और एकता को और मजबूत करता है। यह अभियान हर नागरिक को देश के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है।
पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से वातावरण देशमय हो गया। उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराया।
इस आयोजन की जानकारी मंच के जनसंपर्क अधिकारी मनीष मित्तल ने साझा की।यह तिरंगा यात्रा न केवल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनी, बल्कि गोरखपुर की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनकर उभरी