क्षेत्राधिकार रविंद्र कुमार सिंह ने कोतवाली ठूठीबारी अर्धवार्षिक किया निरीक्षण
क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने कोतवाली ठूठीबारी का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण चौकीदारों से संवाद कर दिए सतर्क रहने के निर्देश, चुनाव को देखते हुए गांवों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा ठूठीबारी, महराजगंज। क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने रविवार को कोतवाली ठूठीबारी पहुंचकर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, बंदी गृह और शस्त्रागार का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी को सलामी देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी ने थाने पर तैनात चौकीदारों से संवाद किया और उन्हें आगामी चुनाव के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार अपने-अपने गांवों में सक्रिय रहें और गांव की गतिविधियों एवं हालात पर लगातार नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महत्वपूर्ण जानकारी की तत्काल सूचना थाना प्रभारी को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके बाद क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित कोतवाली ठूठीबारी के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।