उत्सव के रंग में सराबोर हुआ गोरखपुर क्लब

Oct 17, 2026 - 08:17
 0
उत्सव के रंग में सराबोर हुआ गोरखपुर क्लब

गरबा री रात 6.0 में गरबा-डांडिया की धूम

उत्सव के रंग में सराबोर हुआ गोरखपुर क्लब

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर 

गोरखपुर मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा आयोजित ‘गरबा री रात 6.0’ का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर को गोरखपुर क्लब में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। रंग-बिरंगी रोशनी, पारम्परिक परिधानों और गरबा-डांडिया की मनमोहक धुनों से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ गरबा-डांडिया का आनंद लिया। संगीत की थाप पर थिरकते कदमों और पारम्परिक संस्कृति की खूबसूरत झलक ने आयोजन को यादगार बना दिया। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, परम्परा और आपसी मेल-मिलाप का शानदार उत्सव बनकर सामने आया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष दुर्गेश बजाज, सचिव संचित भालोटिया, पूर्व अध्यक्ष नवीन पार्लीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सलाहकार अभिषेक पोद्दार, कार्यक्रम उपाध्यक्ष अंकित पोद्दार तथा कार्यक्रम निदेशक मनीष केडिया, गौरव चिरानिया, मयंक केडिया एवं उमंग केडिया का विशेष योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों एवं आयोजन टीम की सराहनीय भूमिका रही।इस अवसर पर अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी भारतीय संस्कृति को दर्शाते हैं, जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उत्सव का आनंद लेते हैं। आज की युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर भागदौड़ में लगी है, ऐसे कार्यक्रम उन्हें अपनी जड़ों और समाज से जोड़ते हैं। गरबा में भारतीय महिलाएं, पुरुष और बच्चे रंग-बिरंगे गुजराती व राजस्थानी परिधानों में सजकर हमारी संस्कृति की शोभा बढ़ाते हैं।