युवा शक्ति खेल महाकुंभ का समापन, जैनपुर की टीम बनी विजेता
अमिट रेखा/ राजधारी प्रसाद
गोरखपुर/भटहट। बरगदही स्थित न्यू सरस्वती इंटर मीडिएट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित युवा शक्ति खेल महाकुंभ जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड संख्या (07) का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण और समापन हुआ। खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर खिलाड़ियों, दर्शकों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।
खेल महाकुंभ का फाइनल मुकाबला जैनपुर और बजहां की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में जैनपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए बजहां की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। बजहां की टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया, जबकि चक्खान मोहम्मद की टीम तीसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अभिभावक स्वरूप आदरणीय राधेश्याम सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेल से न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर सिंह, उप प्रधानाचार्य उमेश विश्वकर्मा, जनार्दन साहनी बीडीसी जैनपुर, विनय सिंह, रिंकू सिंह, अशोक निषाद, घनश्याम चौहान, जंगल सखनी के प्रधान प्रत्याशी, शुभम सिंह, सैफ खान, अफरुद्दीन, कन्हैया पासवान, प्रदीप सिंह, जगदंबा पाण्डेय, मिथिलेश गुप्ता, गोविंद, राजू, मार्कण्डेय सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनिल, अश्विनी, सुनील निषाद, रेफरी शैलेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य, युवा साथी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
समापन सत्र में विद्यालय की प्रबंधक सुनीता सिंह एवं प्रधानाचार्य अजय सिंह द्वारा विजेता, उपविजेता और अन्य खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रिंस कुमार सिंह ने वार्ड संख्या (07) की समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमर्थन, सहयोग और आशीर्वाद से ही युवा शक्ति खेल महाकुंभ का यह आयोजन सफल हो सका। उन्होंने भविष्य में भी युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प