रामकोला ब्लॉक बैठक में 3 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरीः ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया, SIR अभियान पर जोर
रामकोला ब्लॉक बैठक में 3 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरीः ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया, SIR अभियान पर जोर
अमिट रेखा /ओम प्रकाश यादव /रामकोला /कुशीनगर
स्थानीय विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों से एसआईआर (SIR) अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। बृहस्पतिवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने की। उन्होंने ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विशेष रूप से, 35 वर्षों से लगातार क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे रामेश्वर गोबिंद राव उर्फ बड़काई बाबू को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने मनरेगा के तहत विकास कार्य कराने के लिए सदन में प्रस्ताव रखने का भी आह्वान किया। उन्होंने एसआईआर फॉर्म भरवाने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि फॉर्म न भरने वालों का वोट कट सकता है, जिससे बाद में उसे जुड़वाने में दिक्कत पड़ेगी। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। अवर अभियंता अजय कुमार ने एजेंडा प्रस्तुत करते हुए संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी। इसी दौरान लगभग तीन करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर मुहर लगाई गई।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रामप्रवेश, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, प्रभारी एडीओ आई.एस.बी. प्रमोद कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार सिंह, ब्लॉक टीए जेपी सिंह, एडीओ एजी अर्जुन प्रसाद, लेखाकार दुर्गेश शुक्ला, नरेगा बाबू संजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य हरिलाल कुशवाहा, राजेश राव, प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष सतीश मौर्य, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सिकन्दर अली, कमलेश, नरगिस, सीता यादव, बासमती देवी, गंगा वर्मा, संजय चौहान, समरजीत सिंह, अब्दुलसज्जाद, घनश्याम कुशवाहा, उर्मिला देवी सतीस, रामदेव, आभा देवी, इंद्रजीत, सुनीता, रविंद्र सिंह, गुड़िया, जवाहरलाल यादव, सुग्रीव प्रसाद, छोटेलाल साहनी, कलमी देवी, मीना देवी, मनोज यादव, हरे राम ओझा, जुबेर अहमद, उर्मिला देवी, विश्वनाथ तिवारी, संगम मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन तैमूर अंसारी ने किया।