देवरिया धूस हवाई फायरिंग मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज
देवरिया धूस हवाई फायरिंग मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज
अमिट रेखा / बघौचघाट/ देवरिया
बीते जनवरी माह में थाना क्षेत्र के धूस देवरिया में प्लाटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें वर्चस्व को लेकर हवाई फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। इस मामले में बघौचघाट थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बघौचघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देवरिया धूस मे हुए हवाई फायरिंग से संबंधित मु0अ0सं0 08/2026 में नामजद वांछित अभियुक्त रत्नेश पाण्डेय उर्फ रतन पाण्डेय (34) पुत्र अजय पाण्डेय निवासी न्यू कॉलोनी, थाना कोतवाली देवरिया को शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर विशुनपुरा बाजार विहार बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली थाना में एक अन्य मामला भी दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी के साथ कांस्टेबल अंकित चौधरी व आशीष यादव शामिल रहे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।