स्वच्छता अभियान में जुटे जनप्रतिनिधि, मंदिर परिसर में की गई सफाई

Apr 4, 2026 - 17:29
 0
स्वच्छता अभियान में जुटे जनप्रतिनिधि, मंदिर परिसर में की गई सफाई

स्वच्छता अभियान में जुटे जनप्रतिनिधि, मंदिर परिसर में की गई सफाई

“स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को साकार करने का आह्वान

अमिट रेखा/बघौचघाट/ देवरिया

विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के नगर पंचायत पथरदेवा अंतर्गत वार्ड संख्या 3 मछैला स्थित भगवान शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया, जहां उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता को एक जनआंदोलन के रूप में देखती है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के सपने को दोहराते हुए कहा कि देश को साफ और स्वस्थ बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

जिला उपाध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि स्वच्छता केवल सौंदर्य नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है। इस तरह के प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाते हैं।

ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही ने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान सफल हो सकता है और हर व्यक्ति को इसमें योगदान देना चाहिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए नियमित अभियान चलाने की बात कही। 

वहीं मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु शाही ने सभी से स्वच्छता को अपनी आदत बनाने का आह्वान किया।इस दौरान सभासद बृजेश शुक्ला, मदन पासवान, दिनेश चंद प्रसाद, विनोद सिंह, अनिल सिंह, रंजीत गुप्ता,भीम यादव, महिवाल जायसवाल सहित स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।