रास्ता निर्माण में बड़ी बाधा खत्म, जयराम पटेल ने जनहित में दान की एक कट्ठा जमीन

Feb 21, 2026 - 15:35
 0
रास्ता निर्माण में बड़ी बाधा खत्म, जयराम पटेल ने जनहित में दान की एक कट्ठा जमीन

रास्ता निर्माण में बड़ी बाधा खत्म, जयराम पटेल ने जनहित में दान की एक कट्ठा जमीन

नगर अध्यक्ष क्रांति सिंह व मंडल अध्यक्ष जीपु शाही ने किया सम्मानित

अमिट रेखा/नन्हे तिवारी/पथरदेवा/देवरिया

नगर पंचायत पथरदेवा अंतर्गत वार्ड संख्या 7 में वर्षों से लंबित रास्ता निर्माण की बड़ी बाधा शनिवार को दूर हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह की पहल पर वार्ड निवासी जयराम पटेल ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए रास्ते में बाधक बन रही अपनी निजी भूमि का एक कट्ठा हिस्सा स्वेच्छा से दान कर दिया। जमीन मिलते ही नगर पंचायत द्वारा रास्ता निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई।जयराम पटेल के इस फैसले से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। टोले की जनता ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बताया। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय पथरदेवा में आयोजित सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु शाही एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ने जयराम पटेल को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर विकास कार्यों में सहयोग करना समाज के लिए प्रेरणादायी कदम है। इससे न केवल वार्ड 7 के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी, बल्कि पूरे नगर में सकारात्मक संदेश जाएगा। अब रास्ता निर्माण शीघ्र पूरा कर जनता को सुविधा देने का आश्वासन दिया गया।उक्त अवसर पर सुरेश सिंह,भीम यादव,प्रेम सिंह, सभासद बृजेश शुक्ला, सभासद सुर्यभान यादव,सुरेश सिंह,पूर्व प्रधान मदन पासवान, दुर्गेश गुप्ता, प्रमोद भारती, अवनीश मनी, रोमी मिश्रा, अशोक जायसवाल, हमीद अंसारी,विनोद सिंह, सुनील शर्मा, निजाम अंसारी, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।