विधायक प्रदीप शुक्ला ने दिव्या सिंह को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना
विधायक प्रदीप शुक्ला ने दिव्या सिंह को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना
अमिट रेखा/ संत राज यादव/ सहजनवा/गोरखपुर
गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनौड़ा में सहजनवा के भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला ने गांव की बेटी दिव्या सिंह के घर पहुंचकर उसकी उपलब्धि पर हौसला बढ़ाया। विधायक ने दिव्या को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि दिव्या ने अपने परिश्रम और लगन से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
दिव्या सिंह की सफलता पर विधायक ने न केवल उसे प्रोत्साहित किया, बल्कि उसकी मेहनत और परिवार के योगदान को भी सराहा। उन्होंने दिव्या को क्षेत्र की युवाओं के लिए प्रेरणा बताया और कहा कि ऐसी उपलब्धियां समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करती हैं।इस दौरान ग्रामीणों ने भी दिव्या की सराहना करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। प्रदीप शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र के होनहार युवाओं को हर संभव मदद और प्रोत्साहन दिया जाएगा ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।