अनियंत्रित ट्रक ने साईकिल चालक को रौदा*   अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

Oct 4, 2026 - 16:53
 0
अनियंत्रित ट्रक ने साईकिल चालक को रौदा*    अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

अनियंत्रित ट्रक ने साईकिल चालक को रौदा*  

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवा

सहजनवा गोरखपुर * गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली निवासी उम्र लगभग ५४ वर्ष साइकिल सवार वृद्ध को शनिवार की रात्रि में अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के पिपरौली निवासी प्रेम मद्धेशिया 60 वर्ष शनिवार की रात्रि में 8.30 बजे के करीब आईजीएल फैक्ट्री के रास्ते से साइकिल द्वारा दाना पानी रेस्टोरेंट की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। परिजन उन्हें सीएचसी सहजनवा इलाज के लिये ले गए। हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिनकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक के दो बेटे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।