मुंहपका,खुरपका का प्रकोप

Dec 8, 2025 - 21:57
 0
मुंहपका,खुरपका का प्रकोप

मुंहपका,खुरपका का प्रकोप

पांच पशुओं की मौत

पशुपालकों में हड़कंप

नहीं हुआ टीका करण

अमिट रेखा/ राम अशीष तिवारी 

खजनी/ गोरखपुर।  खजनी तहसील अन्तर्गत स्थित नगर पंचायत उनवल के बगल के गांव कूड़ा भरत तथा नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर तीन टेकवार में दो दिनों में मुंह पकड़ा तथा खुल पका से पांच पशुओं की मौत हो चुकी है पशु चिकित्सालय उनवल के जिम्मेदार कुम्भकरणी निद्रा में सोते हुए नजर आ रहे हैं पशु पालक अपने पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर काफी भयभीत नजर आ रहे हैं  कूड़ा भरत निवासी संजय यादव की पंड़िया, बृजलाल यादव की पंड़िया,अशोक यादव की गाय,ओपी यादव की पड़िया,तथा नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर तीन टेकवार निवासी बैजनाथ यादव की गाय मुंह पकड़ा खुल पका बिमारी से असमय मेही काल की खाल में समा गईं पशु चिकित्सालय उनवल के जिम्मेदारों को कोई खबर नहीं है।
उपरोक्त लोगों ने बताया कि टीका करण भी नहीं हुआ था और पशु चिकित्सालय उनवल पर जाने पर किसी का पता ही नहीं चलता है लोग कहते हैं चलिए अरसे है और आते नहीं है  हम लोग दवा की दुकान से दवा खरीद कर पशुओं को दवा दे रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है।
 पशुपालकों में अपने पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर हड़कंप मचा हुआ है यदि पशुपालन विभाग ने जल्द टीका करण नहीं किया तो यह संक्रामक रोग की चपेट में की गांवों के पशु आ सकते हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी का फोन नहीं उठा जिसे उनके पक्ष नहीं जाना जा सका |