सभी 11 एमएलसी सीटों पर भाजपा की जीत होगी: रवि किशन

Oct 27, 2026 - 21:39
Oct 27, 2026 - 21:40
 0
सभी 11 एमएलसी सीटों पर भाजपा की जीत होगी: रवि किशन

सभी 11 एमएलसी सीटों पर भाजपा की जीत होगी: रवि किशन

शिक्षक और स्नातक वर्ग मोदी-योगी सरकार की कार्यशैली से खुश, गोरखपुर में सुरक्षा के माहौल में बढ़ रहा व्यापार

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : गोरखपुर। गोरखपुर सदर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने दावा किया कि प्रदेश की सभी 11 एमएलसी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से शिक्षक एवं स्नातक वर्ग के लोग संतुष्ट हैं। इसी का परिणाम होगा कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिलेगी।

सांसद रवि किशन ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी विधान परिषद में शिक्षकों की आवाज बुलंद करेंगे और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं का समर्थन भाजपा को मिलेगा।

वहीं, गोरखपुर में व्यापारिक गतिविधियों को लेकर सांसद ने कहा कि शहर में सुरक्षा का बेहतर माहौल होने के कारण व्यापारी अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गोरखपुर में लगातार व्यापार आगे बढ़ रहा है और कारोबारी गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है।

सांसद ने प्रदेश में भाजपा की संभावित जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार की कार्यशैली और विकास कार्यों के आधार पर पार्टी को शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं का समर्थन मिलेगा।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र