प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम,पदकों की बरसात
प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता दूसरे दिन खिलाड़ियों ने
दिखाया दमखम,पदकों की बरसात
अमिट रेखा/संतराज/यादव सहजनवां
सहजनवां, गोरखपुर तहसील क्षेत्र के मुरारी इंटर कॉलेज में चल रही पांच दिवसीय प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतिभागियों ने जमकर पसीना बहाते हुए दमदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार सहजनवां चंद्रशेखर वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आप सभी में अपार प्रतिभा है, निश्चित रूप से आपकी प्रतिभा बुलंदियों को छुएगी और आप देश-विदेश में नाम रोशन करेंगे।
दूसरे दिन के स्वर्ण पदक विजेता -
16 किग्रा वर्ग में दीपिका कुशवाहा ने स्वर्ण पदक जीता।
18 किग्रा वर्ग में कस्तूरबा गांधी की शिखा गंगवार को स्वर्ण पदक मिला।
20 किग्रा वर्ग में बरेली की रिमझिम ने स्वर्ण पर कब्जा किया।
22 किग्रा वर्ग में बरेली की रागनी ने स्वर्ण पदक जीता।
24 किग्रा वर्ग में कस्तूरबा की चांदनी निषाद विजेता रहीं।
26 किग्रा वर्ग में कस्तूरबा गांधी की अनशिखा कुमारी को स्वर्ण मिला।
29 किग्रा वर्ग में कस्तूरबा की शिवानी साहनी ने स्वर्ण जीता।
32 किग्रा वर्ग में सोनाली शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
35 किग्रा वर्ग में गोरखपुर की निशु पांडेय विजेता रहीं।
38 किग्रा वर्ग में मेरठ की श्री शती मलिक और मुरादाबाद की शिवानी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।