आकाशीय बिजली से मृतक के परिजनों को मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सौंपा सहायता राशि का चेक
आकाशीय बिजली से मृतक के परिजनों को मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सौंपा सहायता राशि का चेक
अमिट रेखा/ बघौचघाट/ देवरिया
विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पंचायत नेरूआरी में आकाशीय बिजली गिरने से हुई रामनाथ प्रसाद की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही स्वयं गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
बुधवार शाम अचानक हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से रामनाथ प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार की आपदा राहत नीति के तहत मृतक के पुत्र दुर्गेश प्रसाद को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीड़ित परिवार के सदस्य दुर्गेश प्रसाद को ₹4 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर संकट और दुःख की घड़ी में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों तक त्वरित राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कृष मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सीमा पाण्डेय, नायब तहसीलदार गंगा राम, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, चेयरमैन क्रांति सिंह, मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, ग्राम प्रधान रवि प्रताप सिंह सहित भीम यादव, पीयूष उर्फ रामू सिंह, विवेक राय, प्रवीण सिंह, उग्रसेन प्रसाद, अनोखे लाल भारती, दयाशंकर सिंह, बृजेश सिंह, अमिताभ प्रसाद, शिवनाथ, अनिल आजाद और विनोद सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।