कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से क्षेत्र में सड़कों के नवनिर्माण को मिली मंजूरी - जीपु शाही

Feb 28, 2026 - 17:33
 0
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से क्षेत्र में सड़कों के नवनिर्माण को मिली मंजूरी - जीपु शाही

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से क्षेत्र में सड़कों के नवनिर्माण को मिली मंजूरी - जीपु शाही

कृषि मंत्री के प्रयासो से क्षेत्र मे बना सड़को का जाल - क्रांति सिंह

अमिट रेखा / बघौचघाट/ देवरिया

प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सतत प्रयासों से विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्गों के नवनिर्माण को बड़ी स्वीकृति मिली है। लंबे समय से उपेक्षित मार्गों के निर्माण से अब क्षेत्र के गांवों को मुख्य सड़कों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

स्वीकृत सड़कों में प्रमुख रूप से—

•बघौचघाट बजडहा टोला से पुरानी शिव मंदिर बाबा चंद्रनाथ मंदिर सखनी तक संपर्क मार्ग

•पिपरा दौला कदम से पिपरहिया कुशीनगर बॉर्डर तक छूटी कड़ी का निर्माण

•बडहरा नरहर पट्टी मजरा डोम टोला संपर्क मार्ग

•बोलबम चौराहा से खैराट संपर्क मार्ग

पथरदेवा–पगरा मार्ग के बीच छूटी कड़ी का नवनिर्माण

•सुन्दरपुर कोईरी पट्टी मार्ग से गोपलही संपर्क मार्ग

•पिपरा से शाहपुर पुरैनी होते हुए गौरकोठी तक संपर्क मार्ग

•गौरकोठी बाबू टोला संपर्क मार्ग

चेयरमैन कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा हरीश शाही उर्फ जीपु शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे।

सड़कों की स्वीकृति पर भाजपा नेता दयाशंकर शास्त्री, जुगुल किशोर तिवारी, शिवशंकर तिवारी, सरोज मिश्र, विंध्यांचल मद्देशियाँ, नवीन शाही, भीम यादव, अनिल प्रसाद, सतेंद्र तिवारी, अंबरिश मिश्र, रमापति प्रसाद, मुन्ना यादव, व्यास ठाकुर, अमावस प्रधान, वैधनाथ शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया।