कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी हुए गिरफ्तार
अमिट रेखा/सलेमपुर/ देवरिया
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड निवासी किशोरी को दो युवकों ने बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर 24 दिसंबर को पुलिस ने दो आरोपितों के विरुद्ध अपहरण करने का केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। कोतवाली क्षेत्र निवासी व खुखुन्दू थाना क्षेत्र निवासी ने दिसम्बर माह मे कोतवाली क्षेत्र के उपनगर के एक वार्ड निवासी किशोरी को बातों की जाल मे फांस कर बहला फुसला लिया और उसे लेकर वे दोनों जनपद से दूर फरार हो गए।लगभग दो सप्ताह वे किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जहां 10 दिसंबर को पुलिस ने तहसील क्षेत्र से ही किशोरी को बरामद कर लिया और उसका मेडिकल परिक्षण व बयान दर्ज कराया। किशोरी के दिए बयान मे दोनों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने दुष्कर्म व पोस्को एक्ट जैसी गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी कर आरोपित युवकों की तलाश मे जुटी रही। जहां बुधवार को पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरैना के समीप दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि किशोरी को भगा ले जाने मामले मे दो युवकों की गिरफ्तारी की गई जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।