सरस्वती पूजा को लेकर तुर्कपट्टी थाना में आयोजकों संग बैठक
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/कुशीनगर
आगामी सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से तुर्कपट्टी थाना परिसर में सभी पूजा आयोजकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने की।
बैठक में मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विसर्जन के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले आवागमन मार्गों की जानकारी आयोजकों से ली गई। थानाध्यक्ष ने पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
इसके साथ ही बैठक में साइबर अपराध से संबंधित बढ़ती घटनाओं पर भी चर्चा की गई और आयोजकों सहित आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक एवं सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
बैठक में उप निरीक्षक प्रिंस कुमार, एसआई कैलाश यादव, सभाजीत सिंह, चन्द्रमणि यादव सहित सभी बीट के सिपाही एवं थाना कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।