नौतनवा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी

Nov 11, 2026 - 18:13
 0
नौतनवा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी

नौतनवा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी

गोरखपुर-नौतनवा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

नौतनवा, महराजगंज। नौतनवा रेलखंड पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात युवक की जान चली गई। गोरखपुर से नौतनवा की ओर जा रही ट्रेन संख्या 15105 की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुरंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

टैग: नौतनवा रेल हादसा, महराजगंज न्यूज, युवक की मौत, ट्रेन हादसा, पुरंदरपुर पुलिस, गोरखपुर नौतनवा रेलखंड, रेलवे दुर्घटना, उत्तर प्रदेश समाचार।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र