रामगढ़ताल में मरी मछलियों के मामले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
अमिट रेखा/जितेंद्र यादव/ गोरखपुर
एशिया का सबसे बड़े तालाब के रामगढताल में मरी हुई मछलियों के मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने आज रामगढ़ ताल के किनारे एक दिन का उपवास करते हुए धरना प्रदर्शन किया सरकार और अधिकारियों पर जमकर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के जो वादे किया था कि गाय और गंगा को लेकर आज गोरखपुर कान्हा उपवन में गाय मर रही है।और गोरखपुर जिले में स्थित रामगढ़ ताल झील जो एशिया का नंबर 2 रामगढ़ताल है उसमें सीवर का पानी आने से मछलियां मर रही है और सरकार एआई जेनरेटेड बता रही है या तो अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं या तो सरकार अधिकारियों को संरक्षण देकर इस तरह का कृत करने में लगी हैं। सरकार जनता के टैक्स के पैसे से ताल को सुंदरीकरण करण करने की बात कर रही और अरबों रुपए खर्च भी कर चुकी है लेकिन आज तक इस ताल का पानी शुद्ध नहीं हो पाया है ऐसे में हम कांग्रेस कार्यकर्ता सामाजिक संगठन के लोग एकजुट होकर एकदिवसीय प्रदर्शन उपवास रह करके करने का काम किया है आने वाले दिनों में इस मामले को और वृहद स्तर पर ले जाने का काम करेंगे |