बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो गम्भीर रूप से घायल
अमिट रेखा/ नितांत सिंह/ पटहेरवा /कुशीनगर
मंगलवार की शाम पांच बजे एनएच28 पटहेरवा के ओभर वृज पर दो बाइको की आमने सामने टक्कर हो गयी।जिसमे दोनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की मदद से दोनो घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फाजिलनगर भेज दिया गया ।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही निवासी दिनेश गुप्ता (37) अपनी बाइक से फाजिलनगर कुछ समान लेने के लिए गये थे।समान ले कर घर लौट रहे थे। कि एन एच 28 पर पटहेरवा के ओभर वृज पर पहुचे थे।कि पटहेरिया के तरफ से आ रहे छोटु सैनी (32)निवासी बेदुपार थाना तरया सूजान दोनों की बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी।इस हादसे में बाइक सवार दोनो सोनू,और दिनेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व ग्रमीणो की मदद से दोनो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फाजिलनगर भेज दिया गया।जब कि पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेज दिया गया है |