मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, दीपावली की दी शुभकामनाएं

Nov 11, 2026 - 12:29
 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष  विनय जायसवाल, दीपावली की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष

विनय जायसवाल, दीपावली की दी शुभकामनाएं

परिजनों संग मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, प्राप्त किया आशीर्वाद

आमिट रेखा/रुदल प्रसाद/पडरौना (कुशीनगर)

 दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष  जायसवाल ने अपने परिजनों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आत्मीयता के साथ सभी का कुशलक्षेम जाना और परिवार के सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूरा माहौल पारिवारिक सौहार्द एवं आत्मीयता से सराबोर नजर आया।

पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। ऐसे पावन अवसर पर मुख्यमंत्री का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होना उनके और उनके परिवार के लिए बेहद सुखद एवं अविस्मरणीय पल है।

इस अवसर पर उनके सुपुत्र सूर्यांश कान्हा जायसवाल, भतीजे रोहित जायसवाल, आरुष जायसवाल एवं आरोही जायसवाल भी मौजूद रहे।