सडकों पर भयंकर जाम मौत का तांडव करती गन्ने से लदी ओवर लोड ट्रालियां
अमिट रेखा/छोटेलाल शास्त्री/सुकरौली बाजार कुशीनगर
स्थानीय नगर पंचायत सुकरौली मे आए दिन सड़कों पर जाम से आने जाने वाले राहगीरों को खास कर मरीज एवं स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है विदित हो नगर मे दर्जनों विद्यालय,बैंक, क्षेत्र पंचायत कार्यालय , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राइवेट हॉस्पिटल है जिससे मरीजों को भी काफी असुविधा होती है और इस समय गन्ने का सीजन की वजह से गन्ने लदीं ट्रालियां और ट्रालों का भयावह दौड़ मानव जाति की जान लेने की दिशा में चल रहे है आए दिन सड़कों पर इनके द्वारा दुर्घटनाएं होती रहती है कभी कभी तो सड़कों पर ही पलट जाने से हाइवे ही घंटों जाम हो जाते है।शासन और प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे है है-यह जाम पूरे हाटा विधानसभा क्षेत्र में है आखिर शासन और प्रशासन कब जागेगा और यह मौत का नग्न तांडव करती ट्रालियों और ट्रालो को ओवर लोड और दिन में स्पीड से चलने से मुक्ति कब मिलेगी -आखिर कितनी मोटी रकम लेकर यह खतरनाक खेल खेला जा रहा है-?- आये दिन एक्सीडेंट और लोगों की मौत हो रही हैं ! लगातार- होती मौत और दुर्घटनाओं का आखिर जिम्मेदार कौन है? देखने को तैयार हैं- भारी रकम लेकर बेखौफ लोगों को मौत के हवाले किया जा रहा है - कुछ तो शर्म करो ! आखिर दोषियों को सजा कौन देगा-?-कई वर्षों से प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण तमाम लोगों की मौत हो चुकी है! सड़कों की स्थिति देखकर शरीर के रोंगटे खडे हो जाते हैं!सरकार को बदनाम करने मे किसकी भूमिका है ! किसके आदेश पर यह बिना लाईसेंस ओवर लोड बडे़ बडे़ ट्रालियों ट्रालो को दिन में चलवाया जा रहा है! पुलिस और प्रशासन क्यों चुप मौन तमाशा देख रही है-?क्या किसी बहुत खौफनाक दुर्घटनाका इन्तजार कर रहा है पुलिस विभाग युक्त वातें एक मुलाकात में भाजपा नेता श्री राम सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी ने कही।