मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.o) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं कि सुरक्षा, सम्मान

Dec 7, 2025 - 17:22
 0

मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.o) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं कि सुरक्षा, सम्मान

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर

जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.o) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं कि सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये विशेष अभियान के अनुपालन में आज दिनांक 04.12. 2025 को जनपद के विकास खण्ड पडरौना में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी  ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी द्वारा बाल विवाह पर विशेष चर्चा करते हुए बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में सामूहिक विवाह में उपस्थित आम जनमानस को बताया गया साथ ही बाल विवाह ना करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में हब फार इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर  नलिन सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी लाभकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उक्त योजनाओ की लाभ लेने हेतु आम जनमानस से अनुरोध किया गया। इसके साथ ही श्रीमती रीता यादव, सेन्टर मैनेजर द्वारा प्रदेश में संचालित सभी हेल्पलाईन नम्बर जैसे-चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टाप सेन्टर 181, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 108, 102 के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उपयोगिता के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से  ओम प्रकाश यादव, कनिष्ठ सहायक,  दिनेश कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर, श्रीमती सुनीता पाण्डेय केसवर्कर, आदर्श सिंह केसवर्कर, मुनीष कुमार के साथ-साथ सैकडों की संख्या नवविवाहित जोड़े एवं हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहें।