जायद 2026 हेतु निःशुल्क दलहन–तिलहन मिनीकिट वितरण, 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर
जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह ने अवगत कराया है कि जायद 2026 सत्र हेतु कृषि विभाग द्वारा पंजीकृत किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इच्छुक किसान निर्धारित अवधि में कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी पात्र आवेदनों में से ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयन किया जाएगा तथा चयनित किसानों को बीज मिनीकिट POS मशीन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद कुशीनगर के लिए जो मिनीकिट स्वीकृत किए गए हैं उसके अंतर्गत दलहनी फसलें: उड़द एवं मूंग – 4 किग्रा प्रति पैकेट। तिलहनी फसल- मूंगफली – 20 किग्रा प्रति पैकेट।
उक्त मिनीकिट के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल दिनांक 15.12.2025 से 15.01.2026 तक खुला रहेगा।
जिला कृषि अधिकारी ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे निःशुल्क दलहन एवं तिलहन मिनीकिट प्राप्त करने हेतु निर्धारित अवधि में कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर अपना आवेदन अवश्य करें।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक कृषक केवल एक ही दलहनी फसल का मिनीकिट प्राप्त करने का पात्र होगा।