धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
अमिट रेखा /आशुतोष पाण्डेय/ लतवा चट्टी/ कुशीनगर
तमकुहीराज तहसील के सेवरही विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरेया खुर्द में चल रहे शतचंडी महायज्ञ तथा श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को बड़े ही धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। बताते चलें कि ग्राम सभा सरेया खुर्द में चल रहे शतचंडी महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा मैं श्री धाम वृंदावन से पधारे कथावाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कथा के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य के बारे में बताया शास्त्री ने बताया कि कालांतर मथुरा का राजा कंस था। कंस के अत्याचार से मथुरा की प्रजा को बहुत कष्ट हुआ था कंस इतना ज्यादा अत्याचारी था कि वह अपने पिता महाराज उग्रसेन को जेल में डलवा कर बलपूर्वक राजा बना था जब उसकी बहन देवकी का विवाह वासुदेव जी के साथ हुआ तो कंस अपनी बहन देवकी को रथ में बिठाकर विदा कर रहा था इस समय आकाशवाणी हुई कौन सा जी बहन को तू इतना प्रेम पूर्वक विदा कर रहा है इस इस बहन का आठवां संतान तुम्हारा काल बनेगा श्री शास्त्री जी कंस के द्वारा अपनी बहन देवकी तथा बहनोई वासुदेव के ऊपर किए गए अत्याचारों का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए बताया कि कंस देवकी के 6 संतानों का वध कर चुका था तब देवी योगमाया के द्वारा देवकी के सातवें गर्भ का संकर्षण कर वासुदेव की दूसरी पत्नी रोहिणी के गर्भ में स्थापित किया गया जिससे शेषावतार बलराम जी का प्रकाट्य इसके बाद माता देवकी के आठवें संतान के रुप सुदर्शन चक्रधारी श्री भगवान श्री कृष्णा का प्रकाट्य हुआ, इसके बाद मधुर सोहारों के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें सभी श्रोता झूम उठे इस दौरान समाज सेवी अमरेश मिश्रा, सपा नेता पूर्व विधायक डॉ पीके राय, ग्राम पंचायत छपरा अहिरौली के ग्राम प्रधान वीरेंद्र ओझा राजस्व न्यायालय तमकुही राजकीय अधिवक्ता राज नारायण पाण्डेय डिबनी बंजारवा चौकी प्रभारी अवनीश सिंह संहित तमाम भागवत प्रेमी श्रोतागण मौजूद रहे।