नौतनवा नगर में वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस कर रही मनमाना को बंद करने का किया मांग
नौतनवा नगर में वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस कर रही
मनमाना को बंद करने का किया मांग
अमिट रेखा/ ठाकुर सोनी/ महाराजगंज
जनपद अंतर्गत नौतनवा कस्बे के अंदर चौराहों पर स्थानीय पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग करने से नगर वासियों, व्यापारियों समेत ग्राहकों को हो रही असुविधा और व्यापार प्रभावित होने की दृष्टिगत कस्बे के अंदर वाहन चेकिंग को बंद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारी सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने पुलिस क्षेत्रधिकारी नौतनवा को ज्ञापन सौंपा।
जायसवाल ने अपने ज्ञापन में उपरोक्त विषयों व संबंधित निम्नलिखित बिन्दुओं को संज्ञान में लेकर समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से जनहित में कदम उठाने की मांग किया। मांग में मुख्य रूप से नौतनवा पुलिस द्वारा कस्बे के गांधी चौक, अस्पताल तिराहा, बनैलिया मंदिर पर वह अन्य स्थान पर वाहन चेकिंग को बंद करने की बात कही है, क्योंकि नौतनवा के लोग बाजार में किसी कार्य वश निकलते हैं अथवा मंदिर जाते हैं या ग्राहक दुकानों पर खरीदारी करने आता है तो उनकी मोटरसाइकिलों को चालान काट दिया जा रहा है। इसलिए कम से कम कस्बे के अंदर इस चेकिंग को बंद किया जाना आवश्यक है।
पुलिस द्वारा कस्बे के भीतर वाहन चालान काटने के विरोध में एवं चालान बंद करने के लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने पूर्व में भी अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग किया था लेकिन स्थानीय पुलिस मनमाना कर रही है।
अगर पुलिस के पास कोई सूचना अथवा कोई इनपुट हो तो निशानदेही कर वाहनों की चेकिंग करें कोई समस्या नहीं है।
यातायात नियमों का पालन करना सबको आवश्यक है, और यह जनहित में भी है किंतु कानून से ऊपर कोई नहीं है किसी को छूट नहीं है यह भी ध्यान रखा जाना जरूरी है, इसका अनुपालन पुलिस को भी सुनिश्चित करना चाहिए।
नागरिकों के द्वारा अनुरोध करने कि व कागज दिखाने तथा समय देने की बात कहने पर भी चालान काट दिया जा रहा है जो कि व्यावहारिक नहीं है। इस बिंदु को ध्यान में रखना एवं संज्ञान में लेकर जनहित में कस्बे के भीतर वाहन चेकिंग को बंद करने का अनुरोध ज्ञापन में किया गया है।