अनुराग सिंह बने राष्ट्रवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष
अमिट रेखा/ रोहित सिंह/ ब्यूरो अयोध्या
राष्ट्रवादी नौजवान सभा के सचिव राना सिंह ने मिल्कीपुर के गोयड़ी गांव निवासी अनुराग सिंह को अयोध्या जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उक्त संस्था के संस्थापक पूर्व सांसद धनंजय सिंह है। इस नियुक्ति पर राष्ट्रवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। सचिव ने आशा जताई है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह संस्था के नियमों उद्देश्यों के अधीन जिम्मेदारी पूर्वक अपने पद का निर्वहन करेंगे।
राष्ट्रवादी नौजवान सभा एक गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है, इसका गठन युवाओं को जागरूक एवं संगठित कर समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण और नशामुक्ति अभियान तथा जन कल्याण से जोड़ना है। अनुराग सिंह ने बताया कि संगठन में वह काफी दिनों से जुड़े हैं, उन्हें संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह बखूबी निभाएंगे, और संगठन के मूल उद्देश्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।